फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस हिरासत में आरोपी ने लगाई फांसी, पूरी चौकी सस्पेंड

Fri, 05 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गुस्साये लोगों ने सड़कों पर लगा दिया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चकेरी की अहिरवां चौकी में चोरी के आरोप में पकड़ कर लाए गए युवक कमल बाल्मिकी (22) ने हवालात में गुरुवार सुबह 11 बजे फांसी लगा ली। उसे लटका देख चौकी के सभी पुलिसकर्मी भाग गए। बाद में थाना पुलिस उसे हैलट ले गई जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सहित पूरी चौकी सस्पेंड कर दी। उधर, परिजनों और मोहल्ले वालों ने बवाल शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर हाईवे जाम कर दिया और वाहनों पर पथराव किया।

घटना में एक और मोड़ तब आ गया जब एक अन्य परिवार ने आरोप लगा दिया कि उनके घर का एक युवक भी अहिरवां चौकी पुलिस उठा ले गई थी और वो भी गायब है।

अफवाह उड़ गई कि उसकी भी मौत हो गई है लेकिन पुलिस ने इसका खंडन किया और सिर्फ कमल बाल्मिकी की मौत की पुष्टि की। शाम तक हाईवे और चौकी पर जाम, बवाल चल रहा था। एसएसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर है। कई नेता भी आ गए हैं।
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस के घर में चोरी के मामले में होनी थी पूछताछ

भीड़ को खदेड़ती पुलिस - फोटो : amar ujala
रामपुरम चकेरी निवासी किशनलाल के बेटों निर्मल और कमल को मंगलवार रात अहिरवां पुलिस पकड़ लाई थी। चकेरी में टीवी एक्ट्रेस ऋचा के घर चोरी के मामले में इनसे पूछताछ की जानी थी।

मां मीना ने बताया कि बेटा निर्मल सिलेंडर लेने घर से निकला था, जब काफी देर तक नहीं लौटा तो भाई कमल उसे देखने के लिए गया। जैसे ही कमल घर से बाहर निकला, काले रंग की गाड़ी में सादे कपड़ों में खड़ी पुलिस उसे उठा ले गई।

बुधवार को पता चला कि निर्मल और कमल पुलिस हिरासत में हैं। गुरुवार सुबह निर्मल घर पहुंचा और बताया कि पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया है। इसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने फोन कर बताया कि कमल ने अहिरवां चौकी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इसी बीच किसी ने पटेल नगर निवासी राजू मिस्त्री के भी अहिरवां चौकी में फांसी लगाने की अफवाह फैला दी। इस पर राजू के घरवाले भी थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। कमल के परिजन और मोहल्ले वाले भी हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

लगाया शव बदलने का आरोप

परिवारीजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
एसएसपी, एसपी साउथ समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा और परिजनों को समझा-बुझा कर हैलट भेजा। राजू मिस्त्री की पत्नी सीता और मां महाराजिन हैलट पहुंची। हैलट में जब राजू की पत्नी ने शव देखा तो उसकी शिनाख्त से इंकार करते हुए पुलिस पर शव बदलने का आरोप लगा दिया।

पुलिस ने बताया कि ये कमल का शव है राजू मिस्त्री का नहीं लेकिन परिजन राजू को सामने लाने की मांग पर अड़ गए। ये भी आरोप लगा दिया कि राजू का शव बदल दिया गया।

उधर राजू के अन्य परिजनों और इलाकाई लोगों ने पटेल नगर में हाईवे जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। भाजपा विधायक सतीश महाना और बसपा प्रत्याशी मनोज शुक्ला भी समर्थकों के साथ चकेरी थाने पहुंच गए।

दोनों नेताओं और समर्थकों के बीच थाने में झड़प हो गई। नौबत मारपीट की देख पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया। शाम तक बवाल चल रहा था। राजू मिस्त्री के बारे में पुलिस अनभिज्ञता जता रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें