फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर भाग रहा दोस्त दबोचा, तलाक देने का दवाब बनाने पर की हत्या

Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने बुधवार शाम बिंदापुर में एक महिला की हत्या कर भाग रहे उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया है कि महिला उस पर पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दवाब बना रही थी।
विज्ञापन


घटना को लूटपाट दर्शाने के लिए वह महिला के घर से 30 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन और जेवरात लेकर फरार हो गया था। जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि बिंदापुर इलाके में तीन अगस्त की शाम एक महिला की लाश उसके घर में मिली थी। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

महिला की पहचान सपना गुप्ता के रूप में हुई। बिंदापुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच उत्तर पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ में तैनात उप निरीक्षक राम मनोहर को सूचना मिली कि बिंदापुर में महिला की हत्या में शामिल एक युवक फोर्ड फिगो कार से डाबड़ी की तरफ से जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने नजफगढ़ रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान शाहबाद दौलतपुर निवासी अजय हुड्डा के रूप में हुई। वह पेशे से कैब चालक है। पुलिस को उसके पास से नौ मोबाइल फोन, नकदी और जेवरात मिले। 
विज्ञापन

पत्नी को तलाक देने का दवाब बनाने पर की हत्या

गिरफ्तार हत्यारा - फोटो : अमर उजाला
चकमा देने की कोशिश
युवक ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें महिला की फोटो मिली। जिसे आरोपी ने हत्या करने के बाद लिया था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 


पत्नी को तलाक देने का दवाब बनाने पर की हत्या
अजय ने पूछताछ में बताया कि वह तीन साल से एक लड़की से प्यार करता था, जबकि छह माह पहले सपना से उसकी मुलाकात हुई थी। जिस लड़की से वह प्यार करता था, उससे एक माह पहले उसने शादी कर ली।

 इस बात की जानकारी होने पर सपना नाराज हो गई। वह उस पर पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दवाब बनाने लगी। इससे परेशान होकर उसने सपना की हत्या करने की साजिश रची। तीन अगस्त को वह उसके पास पहुंचा। अजय ने पहले उसकी पिटाई की। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें