फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेल्समैन को गोली मारकर लूट करने वाले शातिर गिरफ्तार, बताया - आखिर क्यों बनाया इस दुकान को निशाना

Tue, 27 Jan 2026 05:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर/भीटी

सार

अंबेडकरनगर के भीटी में शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारकर लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के भीटी के जमोलीगंज बाजार में बीती 21 जनवरी को शराब दुकान के सेल्समैन विमल जायसवाल को गोली मारकर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। सुल्तानपुर से चोरी की बाइक पर आए शातिर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से नकदी व असलहे बरामद किए हैं। पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार व पूर्वी श्याम देव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक भीटी अमित कुमार पांडेय, स्वाट, सर्विलांस व एसओजी टीमों ने घटना में शामिल चंदू निषाद उर्फ चंद्रपाल निवासी धनाईतपुर कादीपुर सुल्तानपुर और अभिषेक निषाद निवासी कटघरा चिरैनी पट्टी दोस्तपुर सुल्तानपुर को 26 जनवरी की शाम बुद्धूलाल की बगिया ग्राम महापारा भीटी से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 26900 रुपये नकद, दो अवैध असलहे व दो कारतूस बरामद हुए हैं। 

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि शराब की दुकान सुनसान इलाके में होने के कारण लूट के लिए चुनी थी। इसके लिए रेकी पूर्व में ही कर ली थी। घटना को अंजाम देने के लिए 19 जनवरी को कादीपुर क्षेत्र से बाइक चोरी की थी, फिर घटना को अंजाम दिया था। पिकअप न लेने के कारण बाइक घटनास्थल पर ही छोड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें