फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप करने के बाद लड़की को दिया जहर

Mon, 09 Mar 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार रात तीन सशस्त्र युवकों ने पशुओं के लिए चारा डालते समय एक किशोरी का अपहरण कर लिया। वे उसे पड़ोस के झाले में ले गए और गैंगरेप करने के बाद उसे जहर दे दिया। खोजने पर परिवार वालों को किशोरी झाले में अर्धबेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन


परिवार वालों को देख आरोपी भाग गए। किशोरी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने छेड़छाड़ और हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में परिवार वालों की डांट फटकार के बाद आत्महत्या करने का मामला मान रही है।

इस बीच रविवार देर शाम किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन पुलिस अधिकारी इसकी रिपोर्ट के बारे में जानकारी देने से बचते रहे। क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री शनिवार रात लगभग आठ बजे पशुशाला में बंधे पशुओं को चारा डालने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करती रही मामले को दबाने की कोशिश

वहां पहले से ही घात लगाए खड़े तीन सशस्त्र युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद युवक किशोरी को एक सुनसान झाले (घर) में ले गए। उसके साथ गैंगरेप किया और फिर जान से मारने के मकसद से उसे जहर खिला दिया।

इसी बीच घर वाले किशोरी को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो तीनों युवक भाग गए। लड़खड़ाती जुबान से किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता का कहना है कि पुलिस को सूचना देकर वह किशोरी को सीएचसी बीसलपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

पिता का आरोप है कि पुलिस शुरू से ही उसकी पुत्री के साथ हुई घटना को दबाने का प्रयास करती रही। इसी के चलते उसने पहले छेड़छाड़ और जहर देने की रिपोर्ट दर्ज की। रविवार सुबह परिवार वाले किशोरी का शव लेकर कोतवाली पहुंचे और विरोध जताया। तब जाकर पुलिस ने पहले से दर्ज छेड़छाड़ व जहर देने की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाने के साथ मामले में नामजद गांव के ही महेश गंगवार और मुनीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें