फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बने ससुराल वाले, बहू को तेजाब से नहलाया!

Mon, 10 Mar 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर ससुरालवालों ने मिलकर बहू को पहले प्रताड़ित किया फिर उस पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन


गुलफ्शा का चेहरा, पीठ-पेट और हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ससुरालवालों ने मायके के लोगों को सूचना भेजी।

गुलफ्शा की मां दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाने महिला थाने पहुंची लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। हालांकि मजिस्ट्रेट ने गुलफ्शा का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना हजरतगंज के नबीउल्ला रोड पर सुबह करीब 11 बजे की है। गुलफ्शा का कहना है कि पति बादशाह काम पर गए थे।

इस बीच दहेज को लेकर सास खैरुलनिशा, ननद अंजुम, नंदोई मेराज और देवर जमीर ने मारपीट के बाद उस पर तेजाब फेंक दिया।

महिला थाने से भगाया नहीं लिखी रिपोर्ट

हजरतगंत की नबीउल्ला रोड पर गर्भवती को जलाने के मामले में जब पीड़िता गुलफ्शा के घरवाले शिकायत लेकर महिला थाने पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया। रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई।

गुलफ्शा की मां व परिवार के अन्य सदस्य रविवार शाम महिला थाना पहुंचे।

वे गुलफ्शा के ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना में तेजाब से जलाने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और उन्हें भगा दिया गया।

इसके बाद देर रात गुलफ्शा की मां बानो व अन्य लोग एसएसपी आवास पहुंचे और पुलिस की शिकायत की। गुलफ्शा के मायकेवालों ने भी एसएसपी आवास में जाकर शिकायत की है।

पति ने आरोप को गलत बताया

गुलफ्शा के पति बादशाह ने दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ना की बात को गलत बताया है।

उसने कहा कि घर छोटा है और बहन व बहनोई भी वहां रहते हैं। अक्सर मां उससे अपने परिवार को लेकर अलग रहने की बात कहती थी।

इसी बात को लेकर उसका गुलफ्शा से झगड़ा होता था। उसने कहा कि रविवार सुबह भी इसी बात पर झगड़ा हुआ होगा। उसने तेजाब से जलाने की बात को गलत बताया है।

बादशाह ने कहा कि अस्पताल में वह और उसके परिवार के सदस्य मौजूद हैं। ऐसी बात होती तो वह लोग भाग चुके होते।
विज्ञापन

मां देती थी निभाने की सलाह

गुलफ्शा की मां बानो न्यू हैदराबाद में हैदरी मस्जिद के पास किराये के मकान में रहती हैं।

बेटी के जलने की जानकारी पाकर सिविल अस्पताल पहुंची बानो ने उसे जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले गुलफ्शा का निकाह होर्डिंग का काम करने वाले बादशाह के साथ किया था।

ससुरालवालों ने पहले ही दिन से उसे कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह अक्सर मां से शिकवा करती थी। बानो ने कहा कि हर बार वह उसे बर्दाश्त करने और निभाने की सलाह देती थी।

एक बेटा होने के बाद से प्रताड़ना का सिलसिला और बढ़ गया था। बानो ने बताया कि बेटी छह माह की गर्भवती थी लेकिन ससुरालवालों ने उस पर रहम नहीं दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें