फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Sun, 22 May 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
घायल वृद्घ से हालचाल लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिसावां में शुक्रवार शाम साइकिल से मिश्रिख जा रहे बुजुर्ग पर बाइक सवार दो लोगों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तेजाब से एक आंख भी बुरा तरह प्रभावित हुई है। परिवारीजन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पिसावां के रन्नूपुर निवासी विश्वरतन लाल (65) मिश्रिख के सीताकुंड वार्ड में पत्नी व बेटी संग रहते हैं। उनका अपने गांव रन्नूपुर भी आना-जाना बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम विश्वरतन अपने गांव गए थे। शाम को वह साइकिल से वापस मिश्रिख जा रहे थे।

जब वह पिसावां में नरायनपुर व कमलापुर गांव के बीच पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने पीछे से उन पर तेजाब से हमला कर दिया और भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें