फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल प्लॉट आवंटन मामला : सीबीआई ने मारा छापा, कागजात लिए कब्जे में

Sun, 22 May 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला इंडस्ट्रियल प्लॉट अलॉटमेंट मामले की जांच कर रही सीबीआई की नौ सदस्यीय टीम ने शनिवार को सेक्टर 9 स्थित एक मकान पर छापा मारा। टीम ने घर से कुछ जरूरी कागजात कब्जे में लिए। करीब दो घंटे तक रुकी टीम साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली रवाना हुई।
विज्ञापन


मकान 1992 बैच के सीनियर आईएएस डीपीएस नांगल के परिजनों का बताया जा रहा है। वर्ष 2012-13 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा की कांग्रेस सरकार ने पंचकूला में इंडस्ट्रियल प्लॉट आवंटित किए थे। आवंटन में धांधली के आरोप पूर्व सीएम सहित कई कांग्रेसी नेताओं पर लगे थे।

आरोप थे कि 14 प्लॉट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों को नियम ताक पर रख कर दिए गए थे। जबकि प्लॉट के लिए 582 लोगों ने आवेदन किए थे। बाद में क्राइटेरिया बदलकर 13 प्लॉट ऐसे लोगों को अलॉट कर दिए गए जो निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करते।
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्लॉट आवंटन की जांच सीबीआई से कराने का निर्णय लिया था। इससे पहले मामले की जांच हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो से कराई गई थी। जांच में आवंटन प्रक्रिया में गड़बडिय़ां पाई गईं।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तत्कालीन हुडा के मुख्य प्रशासक डीपीएस नांगल, मुख्य वित्त अधिकारी एससी कांसल और बीबी तनेजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब जांच में जुटी सीबीआई इस मामले से जुड़ा हुआ सभी रिकॉर्ड स्टेट विजिलेंस ब्यूरो से हासिल कर चुकी है। इसके तहत शनिवार को टीम सीनियर आईएएस डीपीएस नांगल के घर पहुंची थी। जांच के दौरान सेक्टर सात थाने के एडिशनल एसएचओ वेद प्रकाश और पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें