फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बदमाशों को पकड़ा, ...और कर दी धुनाई

Tue, 29 Jul 2014 09:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं किसी से कम नहीं और हर मुसीबत का सामना कर सकती हैं। इंदिरानगर में रविवार रात बहादुर मां-बेटी ने यह साबित कर दिखाया।
विज्ञापन


शॉपिंग कर रिक्शे से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। लेकिन बेटी ने घबराने की जगह हिम्मत दिखाई और धक्का देकर बदमाशों को गिरा दिया।

इतना ही नहीं फुर्ती दिखाते हुए बाइक समेत सड़क पर गिरे एक बदमाश को दबोच भी लिया। हालांकि, दूसरा भाग निकला। इस बीच जुटे लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बाइक का हैडिल पकड़‌ गिरा दिया

पुलिस के अनुसार, इंदिरानगर के गायत्रीनगर निवासी पूनम सिंह गोमतीनगर स्थित गीतांजलि ज्वैलर्स के शोरूम में काम करती हैं।

रविवार शाम ड्यूटी के बाद पूनम ने शॉपिंग का प्लान बनाया और मां चंद्रावती को मुंशी पुलिया के पास मिलने को कहा। शॉपिंग के बाद रात करीब 10 बजे मां-बेटी रिक्शे से घर लौट रही थीं।

रास्ते में पानी गांव चौराहे के पास पीछे से आई बाइक पर सवार बदमाश ने सन्नाटा देख झपट्टा मारकर पूनम का पर्स छीन लिया। इसके बाद जो हुआ उसकी शायद बदमाशों ने कल्पना भी नहीं की होगी।

आमतौर पर ऐसे मामलों में महिलाएं सहम जाती हैं, लेकिन पूनम ने हिम्मत दिखाते हुए तेजी से बाइक का हैंडिल पकड़ा और झटका दे दिया।
विज्ञापन

बदमाश की जमकर पिटाई

संतुलन बिगड़ने से बदमाश बाइक समेत गिर पड़े। पूनम लगभग कूदते हुए रिक्शे से उतरी और सड़क पर गिरे बदमाश के संभलने से पहले उस पर टूट पड़ीं। इसके साथ ही मां-बेटी ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

लोगों से जुटने से पहले बाइक की पिछली सीट पर बैठा बदमाश भाग निकला। जबकि मौके पर जुटे लोगों ने बाइक चला रहे बदमाश को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ा गया आरोपी सीतापुर जिले के तालगांव निवासी अजीत सिंह है। एसआई रवींद्र नाथ सिंह के अनुसार आरोपी दिन में मजदूरी करता जबकि रात में बाइक पर सवार होकर लूट करने निकलता था।

बरामद बाइक अजीत की ही है। पुलिस मौके से बच निकले डूडा कॉलोनी तकरोही निवासी राकेश की तलाश में दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें