फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: सब्जी काटने वाले चाकू से देवर ने भाभी का गला रेत कर मार डाला

Sat, 18 Sep 2021 02:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर के एक गांव में शराब पीकर आए देवर ने विवाद हो जाने पर भाभी की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रामकोट इलाके में शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद देवर ने भाभी की चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रामकोट इलाके के गांव इंदरौली निवासी सुमन (40) के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बताते हैं कि पति की मौत के बाद महिला अपने देवर शंकर के साथ रहने लगी थी। वह दो साल से देवर के साथ रह रही थी।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात महिला का देवर शंकर शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसका अपनी भाभी से विवाद हो गया। वाद विवाद बढ़ने पर आरोप है कि शंकर ने महिला को पहले धक्का दिया। इसके बाद सब्जी काटने वाले चाकू से महिला के का गला रेत दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना में घायल महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर सीओ सिटी पीयूष सिंह, एसओ रामकोट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि देवर ने भाभी की गला रेत कर हत्या की है। आरोपी के खिलाफ मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। मृतका के बच्चों ने घटना की जानकारी दी है।

घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। घटना की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी अभी कुछ दिन पूर्व चोरी के मामले जेल से छूटकर आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें