फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद अर्द्घनग्न हालत में फेंक दिया महिला का शव

Sun, 07 Aug 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बछरावां (रायबरेली)
विज्ञापन
पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पाया गया। इससे दुराचार के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। दाहिने हाथ में रंगा नाम लिखा था। एसपी ने मौके पर पहुंच पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बछरावां थाना क्षेत्र के सुदौली-मौरावां मार्ग पर भंवरेश्वर मंदिर के निकट झाड़ियों में करीब 30 वर्षीय एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस की पड़ताल में महिला के गले पर रस्सी के निशान पाये गए। अर्द्धनग्न की अवस्था में पड़े शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि दुराचार के बाद बेरहमी से हत्या कर शव को रात में झाड़ियों में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहनता से की जा रही है मामले की जांच

- फोटो : amar ujala
वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी विनय यादव ने मर्डर के हर क्लू पर गहनता से पड़ताल की। एसपी का कहना है कि मामला गंभीर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के साथ दुराचार हुआ है कि नहीं, यह साफ हो जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

शिनाख्त के लिए लगाई गई तीन जिलों की पुलिस
महिला की हत्या का मामला पेचीदा है। यही वजह है कि महिला के शव की शिनाख्त के लिए तीन जिलों की पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

एसपी विनय यादव का कहना है कि बछरावां थाने के अलावा उन्नाव जिले की मौरावां, लखनऊ जिले की निगोहा थाने की पुलिस टीम को शव की पहचान में लगाया गया है। शव की पहचान होने पर ही मामले की गुत्थी सुलझ पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें