सुजौली क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रही एक किशोरी को गांव के युवक व उसके साथियों ने तमंचे से धमकाकर शुक्रवार को अगवा कर लिया। किशोरी को अपने चाचा के घर गोंडा में बंधक बनाकर युवक ने रेप किया।
रात में किसी तरह खिड़की से कूदकर भागी किशोरी घर पहुंची। सूचना पर सुजौली पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। नामजद केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
सुजौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। शुक्रवार शाम वह खेत की रखवाली करने गई थी। आरोप है कि उस दौरान गांव के विजय कुमार नामक युवक ने अपने सहयोगियों के साथ तमंचे से धमकाकर किशोरी को अगवा कर लिया।
नशीला पदार्थ सूंघाकर उसे जीप से अपने चाचा के घर गोंडा ले जाकर एक कमरे में किशोरी को बंधक बना लिया और रेप किया।