फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि का प्रकोप बता जेवर ले भागे, थमा दी कंकड़-पत्थर की थैली

Sun, 10 Jul 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मानकनगर में दो टप्पेबाजों ने शनि का प्रकोप और कष्टों से निजात दिलाने की बात कहकर बुजुर्ग दंपती से तीन लाख रुपये के गहने उतरवा लिए। जेवरों से भरी पोटली के बदले कंकड़-पत्थर से भरी थैली थमाकर टप्पेबाज भाग निकले। एसओ मानकनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पारा के ढोंढाखेड़ा निवासी लल्लन सिंह ब्रिज वर्कशॉप में मशीन मैन पद से रिटायर हैं। पत्नी फूलमती के साथ वह सुबह इंदौर हॉस्पिटल जा रहे थे। पड़ोसी ने उन्हें अपनी कार से आरडीएसओ में केंद्रीय विद्यालय के पास तक लिफ्ट दे दी।

इसके बाद पति-पत्नी पैदल ही अस्पताल जा रहे थे। तभी बलखंड रोड किनारे एक अजनबी युवक ने उन्हें रोका और पैर छूते हुए कहा कि उसकी मां को फॉलिस का अटैक पड़ गया है।
विज्ञापन


यहां आसपास हरिद्वार के पुजारी बाबा रहते हैं, जो बड़ी-बड़ी बीमारियां ठीक कर देते हैं। इसी बीच वहां एक पंडित जी आ गए। अजनबी युवक ने उसके भी पैर छुए और बखान करने लगा।
विज्ञापन

जेवरों की वजह से काम नहीं करते मंत्र

पंडित बने टप्पेबाज ने लल्लन सिंह और उनकी पत्नी फूलमती को देखते ही कहा कि उन पर शनि का प्रकोप है। इसके चलते जोड़ों में दर्द होता है और बीमारियां घेरे रहती है। उसने कहा कि जेवरों की वजह से मंत्र काम नहीं करते हैं।

अपनी जेब से उसने एक पोटली निकाली और बुजुर्ग दंपती से दो सोने की चेन, लॉकेट, दो अंगूठी, बालियां उतरवाकर पोटली उन्हें थमा दी।

तीन मिनट तक ओम नम: शिवाय का जाप कराने को कहा। जब दंपती ने आंख खोली तो दोनो टप्पेबाज वहां नहीं थे। उन्होंने जो थैली पकड़ाई थी, उसमें कंकड़-पत्थर निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें