फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीबीए छात्र को गोली मार बाइक लूटी

Tue, 19 Jan 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड के पास कल्याण अपार्टमेंट के पास सोमवार शाम चार बजे तीन बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र शोभित वर्मा (21) को गोली मारकर बाइक लूट ली।
विज्ञापन


शोभित की चीखपुकार पर दौड़े लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने शोभित को अस्पताल पहुंचाया और तहकीकात शुरू की। इस बीच गाजीपुर थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

तहकीकात में सामने आया कि सिद्धार्थनगर के तेतरी बाजार के शोभित के पिता संतोष वर्मा सराफा व्यवसायी हैं और तेतरी बाजार में राधेचंद्रा ज्वैलर्स नाम से उनकी शॉप है। शोभित मकर संक्रांति की छुट्टी पर अपने दोस्त पंकज से मिलने आया था।
विज्ञापन


रामस्वरूप कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र पंकज अपने दोस्त आलोक व विशाल के साथ विभव खंड में किराए के मकान में रहता है। शोभित सोमवार दोपहर 2 बजे विशाल की सफेद बाइक लेकर घूमने निकला था।

बाइक सड़क किनारे खड़ी की और कुकरैल नाला के पास

लघुशंका समाधान करके लौटा। इस बीच तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। ट्रैक सूट पहने बदमाश ने शोभित के पैर को निशाना बनाकर गोली मारी।

बाएं जांघ को छेदकर निकल गई। दूसरी गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक की चाभी छीनी और बाइक लेकर भागा निकले।

गुत्थी सुलझाने को तहकीकात
घायल शोभित से वारदात की जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम ने कुछ दूर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कृष्णानंद गिरि से तहकीकात की। उन्होंने फायर की आवाज सुनने से इन्कार करते हुए जानकारी दी कि मंदिर में नियमित आने वाले भक्त ने शोभित को मंदिर की सीढ़ियों के पास घायल अवस्था में देखा था।

पुलिस को सूचना देने के  साथ अन्य लोगों को जानकारी दी। एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्र के पिता संतोष वर्मा को सूचना दी गई है। परिवार में मां सुनीता व बहन सौंदर्या वर्मा है।
विज्ञापन

पुलिस को खटक रही सफेद बाइक

शोभित ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम चार बजे के आसपास तीन बदमाशों ने उस पर हमला करके सफेद अपाचे बाइक लूटी और भाग निकले।

पुलिस ने बाइक के नंबर के बारे में जानकारी करके चेकिंग शुरू कराई, लेकिन दोपहर 12:30 बजे इटौंजा इलाके में पेट्रोलपंप मैनेजर को गोली मारकर 1.93 लाख की लूट में इस्तेमाल सफेद अपाचे बाइक पुलिस को खटकने लगी।

इसके चलते छात्र से वारदात के समय के बारे में कई बार पूछा गया। क्राइम ब्रांच ने शोभित का दिनभर का लोकेशन चेक करने के इरादे से उसका मोबाइल नंबर लिया और कॉल डिटेल मंगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें