फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की रॉड से पीट-पीटकर साधू को मार डाला

Fri, 26 Sep 2014 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से संबंध होने पर एक साधु को ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चौकीदार की तहरीर पर थाना मोतीगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष मोतीगंज रामाश्रय राय ने बताया कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के अनगौर गांव का रहने वाला जयप्रकाश उर्फ बनारसी बाबा (40) दो साल से मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव में रह रहा था।
विज्ञापन


उसके एक किशोरी से संबंध थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो बनारसी बाबा 15 दिन पहले गांव छोड़कर चला गया।

दो दिन पहले वह वापस लौटा और गांव में ही रहने लगा। गुरुवार को गांव वालों ने बनारसी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां उसने दम तोड़ दिया।

चौकीदार जगराम ने थाना मोतीगंज में अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मारपीट की रिपोर्ट में हत्या की धारा तरमीम की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें