शादी का झांसा देकर एक युवक ने 17 वर्षीय दलित बालिका से बलात्कार किया। इसके बाद बालिका ने उसके खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया।
फैजाबाद के थाना क्षेत्र हैदरगंज की बैती ग्रामसभा निवासी एक 17 वर्षीय दलित बालिका की दोस्ती थाना तारुन अंतर्गत एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक से 6 महीने पहले हुई थी। युवक बालिका से मुलाकात के दौरान अपना मोबाइल नंबर दे कर बात करने लगा। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया।
एक दिन युवक ने बालिका से शादी का प्रस्ताव रख 6 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ही एक देव स्थान के पास बुलाकरदूसरे गांव में ले गया। जहां पर बालिका से बलात्कार किया और दूसरे दिन लगभग 2 बजे बालिका को वापस छोड़ कर चला गया। जब बालिका ने फोन से शादी की बात युवक से की तो युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया।
बालिका ने अपने साथ हुई बातें अपने परिवार को बताई और थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ तहरीर दी। गंभीरता से मामले को लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया।