फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्रा की वायरल वीडियो मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर/हमीरपुर।
डिग्री कॉलेज हमीरपुर के छात्र-छात्रा के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी मंगलवार शाम को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस चारों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं पीड़ित छात्रा के बयान भी लिए जाएंगे। करीब एक हफ्ता पहले कसीरी के कुछेक युवकों ने एक छात्र-छात्रा का वीडियो बनाया। इसमें युवकों ने छात्र-छात्रा से कबूल करवाया कि वे दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। छात्र-छात्रा से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कसीरी गांव के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए मंगलवार को पुलिस थाना बुलाया। यहां पूछताछ के बाद नीरज कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार और अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी युवकों को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। छात्रा के बयान भी बुधवार को कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 384, 323, 354ए, 354डी, 506 और 34 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी नीरज हाल ही में पुलिस भर्ती रैली में भर्ती हुआ है। राजेश ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रखा है। चारों आरोपी इन दिनों घर पर ही हैं। एसपी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चारों आरोपी बुधवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें