फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, सिविल में चल रहा था इलाज

Sat, 30 Apr 2022 02:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

25 अप्रैल को खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले युवक की शनिवार को सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के हुसैनगंज के छितवापुर इलाके में आपसी विवाद के बाद 25 अप्रैल को युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। परिवार वालों ने आग पर काबू पाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सुदामापुरी में रहने वाले शनि पहाड़ी को रविवार रात को गंभीर रूप से झुलसी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनि और उसकी मां ने आरोप लगाया था कि मोहल्ले के अरविंद सोनकर, शिव, टार्जन और शिवम दुबे व कुछ महिलाओं ने पेट्रोल डालकर आग लगायी है। ये लोग सट्टा खेलने और पटरी दुकानदारों से वसूली करते हैं।

शनि ने यह भी आरोप लगाया था कि वसूली न देने पर ही इन लोगों ने ऐसा किया था। दो घंटे की पड़ताल के बाद पुलिस ने दावा किया था कि शनि नशे का आदी है। नशे ही हालत में उसने खुद ही आग लगा ली थी। इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को कई फुटेज देखे गये। इसमें दो पेट्रोल पम्प पर शनि बोतल में पेट्रोल लेने का प्रयास करते दिखा।
विज्ञापन


इन पम्प के कर्मचारियों ने कहा कि शनि रविवार को आया था और उसने गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाने की बात कहकर पेट्रोल देने को कहा लेकिन दोनों ही पम्प पर कर्मचारियों ने बोतल में तेल देने से मना कर दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत
हुसैनगंज इलाके में 25 अप्रैल देर रात सुदामापुरी निवासी शनि पहाड़ी ने आपसी विवाद के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पातल में भर्ती करवाया था। जहां डॉक्टरों ने 70 प्रतिशत तक जले होने की बात कही थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान शनि की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें