फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों से परेशान शिक्षक ने जहर पीकर दी जान, शिकायत करने पर बीवी से दुष्कर्म करने की देते थे धमकी

Wed, 24 Mar 2021 06:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
शिक्षक ने लिखा सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच) में ऐनी गांव स्थित जाफर मंजिल में किराए पर रहे एक शिक्षक दंपती को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग परेशान कर रहे थे। वह भी किराए पर ही रहते थे। पत्नी के गुजरने पर छींटाकशीं भी की जाती थी। शिकायत करने पर दुष्कर्म करने की धमकी भी दी जाती थी। इससे परेशान शिक्षक ने मंगलवार को सुसाइड नोट लिखकर जहर पी लिया। इलाज के दौरान लखनऊ में बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट की भी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना अंतर्गत जाफर मंजिल में कई परिवार किराए पर रहते हैं। जाफर मंजिल में ही हुजूरपुर के दुसरापारा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक नीरज चौबे अपनी पत्नी व दो साल की बेटी के साथ रह रहे थे। मंगलवार को उन्होंने जहर पी लिया। उससे पहले एक सुसाइड नोट भी लिया। शिक्षक ने लिखा कि उसकी पत्नी से पड़ोस में रहने वाले चार लोग नीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार, मोहम्मद आरिफ और नारायण सेवक गुप्ता आएदिन छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर जान से मारने और पत्नी के साथ दुष्क र्म करने की धमकी दी जाती थी। इससे परेशान होकर शिक्षक ने जहर पी लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज से डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया। यहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लिखा अलविदा दुनिया से

शिक्षक ने शोषण के शब्द का कई बार प्रयोग किया। अंत में लिखा कि मानसिक रुप से परेशान होकर अब अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। अलविदा दुनिया से। उसके शब्दों से ही काफी दर्द झलकता दिख रहा था। उधर, बहराइच एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि ऐनी के जाफर मंजिल निवासी शिक्षक के जहर पीने और मौत के मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट का भी परीक्षण कराया जा रहा है। चारों लोग भी शिक्षक के रुप में काम कर रहे थे। होली का अवकाश होने के कारण मंगलवार को ही सभी घर चले गए हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



कई लोगों से की थी शिकायत
शिक्षक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जाफर मंजिल के सभी लोग इनसे डरते थे। कई बार शिकायत की, मगर कोई कुछ नहीं बोलता था। यहां तक ही किराया वसूलने वाले सबीह अहमद भी उन लोगों से डरते थे। जाफर मंजिल के मालिक जाफर सेठ गुजरात के वासी में रहते हैं। वह साल में दो एक बार भी यहां आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें