फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस में सिपाही ने छात्रा को जड़ा चाटा, हंगामा

Sun, 12 Feb 2017 07:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कम नंबर मिलने से गुस्साए विधि छात्रों ने शनिवार को एलयू के न्यू कैंपस में हंगामा कर दिया। लॉ-डिपार्टमेंट में ताला जड़ कर छात्रों ने पांच घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स का आरोप था कि उन्हें जान-बूझकर नंबर कम दिए गए हैं। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में पुलिस बुलाई तो माहौल और खराब हो गया। आरोप है कि पुलिस ने छात्रों से अभद्रता की और एक छात्रा को सिपाही ने चांटा जड़ दिया।

हालांकि एलयू प्रशासन ने आरोप निराधार बताए। बाद में मौके पर पहुंचे वीसी प्रो. एसपी सिंह छात्रों की समस्याएं सुनकर उन्हें शांत कराया।

न्यू कैंपस में एलएलबी ऑनर्स के सभी सेमेस्टर के स्टूडेंट्स का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर कम नंबर दिए गए। जिस स्टूडेंट को पिछली बार 80 फीसदी नंबर मिले थे उसे इस बार 60 से 65 फीसदी नंबर ही मिले।
विज्ञापन


हालांकि अभी अंकपत्र नहीं मिले हैं, लेकिन अवार्ड लिस्ट में नंबर कम देखकर छात्र भड़क गए। डिपार्टमेंट के गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे अध्यापक और कर्मचारी कैद हो गए।

महिला पुलिस न होने पर भी जताई आपत्ति

- फोटो : amar ujala
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी छात्रों को समझाया पर बात नहीं बनी। इस दौरान कहा-सुनी में एक सिपाही ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया, जिससे स्टूडेंट्स और उग्र हो गए। बताया जाता है कि एक थप्पड़ छात्रा को मारा गया।

इसके बाद शाम को कैंपस पहुंचे वीसी ने छात्रों को समझाकर शांत किया। स्टूडेंट्स ने महिला पुलिस न होने पर भी आपत्ति जताई। स्टूडेंट्स ने बताया कि प्रॉक्टर की मौजूदगी में पुलिस ने मारपीट की, लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की।

हंगामे के पीछे शिक्षक राजनीति की आशंका
नए वीसी के पदभार ग्रहण करने के बाद किसी न किसी वजह से विवि में हंगामा-बवाल हो रहा है। चर्चा है कि स्टूडेंट्स के हंगामे के पीछे शिक्षक सक्रिय भूमिका में हैं। इसी वजह से जरा-जरा सी बातों पर रोजाना हंगामा हो रहा है। विवि में आरटीआई के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाएं देखने का प्रावधान है। इसके बावजूद रोज हंगामा बवाल हो रहा है।
विज्ञापन

छात्रों ने गिनाई समस्याएं

विधि विभाग के गेट में बंद ताला। - फोटो : amar ujala
- कापियां दोबारा जांची जाएं।
- गजट को भी दोबारा बने।
- बाहरी पर्यवेक्षक चेक करे कापियां।
- 75 फीसदी से ज्यादा नंबर देने का आदेश वापस हो।

- जिस विषय में शिक्षक पीएचडी हो वही पढ़ाए।
- यूजीसी के अनुसार एक पेपर की 90 दिन चलें कक्षाएं
- उत्तर लिखने की शब्द सीमा का निर्धारण
- मूट कोर्ट का खर्च विवि उठाए
- बार काउंसिल के मानकों के अनुरूप मिलें सुविधाएं।
- सुप्रीम कोर्ट की केस वाली वेबसाइट manupatra.com फ्री में दी जाए।

- नोट्स और कक्षाएं हिंदी में चलाई जाएं
- कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी 24 घंटे खोली जाए।
- परिसर में खेल, प्लेग्राउंड, लाइट, कैंटीन सही कराएं।
- गर्ल्स हॉस्टल में हर फ्लोर पर हो सीसीटीवी कैमरा।
- परिसर में पेड़ पौधे और झाड़ियों साफ कराई जाएं।
- हफ्ते में एक दिन वीसी नए परिसर में आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें