बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में एक ढोंगी बाबा ने बहाने से सात वर्षीय बालिका को कुटिया में बुलाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। देर तक बालिका के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
कुटिया पहुंचने पर ढोंगी बाबा को संदिग्धावस्था में देखकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवारीजनों ने ढोंगी बाबा की जमकर धुनाई की।
फिर मौका देखकर ढोंगी बाबा रामचंद्र उर्फ मामा (60) फरार हो गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन ढोंगी बाबा पुलिस को खोजे नहीं मिल रहा है।
बालिका के पिता के अनुसार बाबा झाड़-फूंक का कार्य करता है तथा गांव के बाहर अपनी कुटिया बनाकर रहता है। बाबा का हमारे घर आना जाना था, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि बाबा की नजर हमारी बच्ची पर है।
पीड़ित पिता ने इसकी तहरीर सतरिख थाने में दिया है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी बाबा को खोजना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।