फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्का न पहनने पर तलाक का मामलाः कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराएगी पुलिस

Sat, 30 Sep 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
triple talaq - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बिना बुर्का के घर से बाहर जाने पर तलाक देने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि पीड़ित महिला बिना बुर्के के बाजार चली गई थी। इस पर गुस्साए पति ने महिला को तलाक दे दिया। इतना ही नहीं ससुरालियों पर आरोप है कि महिला का हलाला कराने की कोशिश भी की गई। वहीं विरोध पर कपड़े भी फाड़ दिए गए। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसका विरोध करने पर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में पति सहित छह के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में तलाक का मामला सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि महिला की शादी को 12 साल हो चुके हैं। आरोप है कि महिला 15 सितंबर को बिना बुर्के के सलवार कुर्ते में बाजार गई थी। इससे नाराज पति ने फोन करके उससे तलाक देने की बात कही। पति ने रात में ही अपने परिचितों को बुलाया। इसके बाद महिला को उसकी सास, ससुर, ननद और परिचित ने पकड़ा। यही नहीं परिचितों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। साथ ही हलाला करने की कोशिश की। उसकी वीडियो भी बनाई गई और जिंदा जलाने का प्रयास किया। मामले में महिला की बहन ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास में अभियोग दर्ज कराया था।
विज्ञापन


थाना शाहगंज के इंस्पेक्टर का कहना है कि पति-पत्नी के बीच का विवाद है। प्राथमिक जांच में तलाक होने की बात अभी सही नहीं पाई गई है। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। दो बार महिला को फोन करके बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आई। महिला को दोबारा बुलाया जाएगा। उधर, ससुराल पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें