फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए जमीन बेचने का विरोध करने पर पत्नी को ईंट से कूचकर मार डाला

Sun, 29 Jul 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जमीन बेचने का विरोध करने पर शराबी पति ने पत्नी को ईंट से कूचकर मार डाला। घटना बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टेनवा गांव की है। वारदात के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बाराबंकी के बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम टेनवा निवासी कृष्ण कुमार शराब पीने का आदी था। जिसके लिए वह अपनी कुछ जमीन बेचना चाहता था। जिसका विरोध पत्नी सुनीता देवी (35) करती थीं।

शनिवार रात करीब एक बजे पति-पत्नी में जमीन को को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी सुनीता पर ईंट से ताबड़तोड़ कर प्रहार कर दिए जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। पत्नी पर हमले के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, जब बच्चों ने मां को खून से लथ पथ देखा को शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे तो सुनीता देवी को तड़पता पाया। ग्रामीण महिला को सीएचसी सूरतगंज लेकर पहुंचे जहां उसकी रविवार की सुबह मौत हो गई।

मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें