फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बहन को फावड़े से काट डाला, बोला- कोई पछतावा नहीं

Sat, 14 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर क्षेत्र के करीमगंज गांव में पड़ोस के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपनी बहन को खेत में फावड़े से काट डाला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


आरोपी भाई को पुलिस ने गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। लड़की की बारात 30 मई को आनी थी। जिसके लिए एकलौता भाई ही शादी का पूरा इंतजाम कर रहा था।

जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलछत के करीमगंज गांव में शुक्रवार को दिन में पिपेरमिंट की मेड़ाई कराने गई बहन अफसाना बानो (20) को उसके ही सगे भाई ने फावड़े से सिर पर वार कर काट डाला। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद  बहन के शव को खेत में छोड़ कर भाई भाग निकला।
Trending Videos

आरोपी भाई को किया गया गिरफ्तार

मृतक बहन अफसाना बानो व हत्या का आरोपी भाई - फोटो : amar ujala
घटना के कई घंटे बाद पुलिस को खेत में काम कर रहे किसानों द्वारा सूचना मिली कि खेत में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब शिनाख्त कराई तो वह करीमगंज के मरहूम मासूम अली की पुत्री अफसाना बानो के रूप में हुई।

पुलिस ने जब मामले की जांच करना शुरू की तो पता चला मृतका का एकलौता भाई आशिक अली पुत्र मासूम अली ने इसको मार डाला है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की मां शकीरा बानो की तहरीर पर हत्या के आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

खुद ही कर रहा था शादी का इंतजाम

चार बहनों में तीन बहनों की शादी हो गई थी। मृतका अफसाना बानो की शादी 30 मई को होनी थी। जिसकी तैयारियां भाई आशिक अली खुद कर रहा था।

चार बहनों में अकेले भाई ही पूरे घर व किसानी के काम को देखता है। आरोपी भाई की भी शादी हो चुकी है। सिर्फ आखरी बहन की शादी करने के इंतजाम कर रहा था।

भाई बोला, कोई पछतावा नहीं है
पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी भाई ने बताया की उसकी बहन का पड़ोस के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर मैंने कई बार बहन को समझाया भी लेकिन बहन ने उससे मिलना नहीं छोड़ा। उसकी शादी भी इसी महीने होने वाली थी।

इससे हमारे परिवार की बदनामी हो रही थी। जिसको लेकर मैं गुस्से को बर्दाश्त नहीं कर पाया और बहन को खेत में अकेला पाकर फावड़े से काट डाला। मुझे कोई पछतावा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें