यूपी के चित्रकूट जिले में शनिवार को युवक की निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा में घर के अंदर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है और इसके बाद वह अपने इकलौते बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर छानबीन कर रही है।