थककर घर पहुंचने के बाद पूरे परिवारीजनों ने घर की तलाशी लेनी शुरू की। देर रात को तीसरी मंजिल पर जब घनश्याम वर्मा पहुंचे तो वहां बाथरूम का दरवाजा खुला था। अंदर गये तो देखा अनीता का शव पड़ा था। पास में शावर गन का पाइप टूटा शव के पास मिला। इसके बाद अजीत की तलाश शुरू की। तो पास वाले कमरे में अजीत का शव पंखे से लटकता मिला। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा ने तड़के करीब 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनाें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोपहर में कर दी थी हत्या, दिन भर रहा परेशान
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक अजीत ने अपनी चाची अनीता की हत्या दोपहर में ही कर दी थी। वह न तो डांस क्लास गया था। न ही अनीता। बच्चों को भ्रमित करने के लिए उसने यह कहानी रची थी। अजीत की कहानी के संबंध में डांस क्लास के शिक्षकों से भी पूछताछ की जाएगी। दिन भर बच्चों को भ्रमित करने के बाद जब उसे लगा कि अब वह बच नहीं सकता है। तो इसी आत्मग्लानि में तीसरी मंजिल के कमरें फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पीसीएस घनश्याम वर्मा ने तहरीर दी है। जिसमें कहा कि रात को उनके बेटे अलंकार ने सूचना दी कि अजीत भैया ने मम्मी को जान से मार दिया। इसके बाद अजीत भैया भी खुद बाथरूम के पास वाले कमरे में फांसी लगा लिये है। सूचना मिलने के बाद पीसीएस अधिकारी लखनऊ पहुंचे।
एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक चाची की हत्या करने वाला अजीत वर्मा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस जब उसके कमरे में गई तो शव पंखे से लटक रहा था। अजीत के गले मोटी सोने की चेन थी। जेब में कुछ अन्य सामान मिले। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर सभी साक्ष्य को जुटा लिया है। जिसकी जांच फोरेंसिक लैब में कराई जाएगी। एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक परिवारीजनों ने पूछताछ में बताया कि अजीत काफी दिनों से डिप्रेशन में रहता था। इसी डिप्रेशन में उसने चाची की हत्या के बाद खुदकुशी की है।
हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक अजीत ने चाची की हत्या करने के बाद पहले आत्महत्या का स्वरूप देना चाहता था। इसके लिए उसने फंदा बनाकर शव को लटकाने की कोशिश की। जिसमें असफल होने पर उसने खुद खुदकुशी कर लिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।