फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ज्वेलरी शॉप में बुरका पहनकर आया बदमाश, बंदूक के दम पर लाखों की लूट कर हुआ फरार

Sat, 28 Aug 2021 04:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के खरगापुर के गीतापुरी चौराहे पर गोल्ड हाउस ज्वेलरी शॉप पर शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे बुर्का पहनकर एक ग्राहक आया। दुकानदार अंशु व कर्मचारी उसे गहने दिखा रहे थे। इसी बीच उसने पिस्टल निकाल ली और दुकानदार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपए के गहने लूटकर भाग गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के खरगापुर के गीता चौराहे पर शनिवार सुबह बुर्का पहन कर आया एक बदमाश असलहे के बल पर लाखों रुपये के गहने लूट कर भाग गया। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदार से बातचीत कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के खरगापुर के गीतापुरी चौराहे पर गोल्ड हाउस ज्वेलरी शॉप पर शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे बुर्का पहनकर एक ग्राहक आया। दुकानदार अंशु व कर्मचारी उसे गहने दिखा रहे थे। इसी बीच उसने पिस्टल निकाल ली और दुकानदार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये के गहने लूटकर भाग गया। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।

इस पर एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी, गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि बुर्का पहनकर आए बदमाश को वह महिला समझ रहे थे बाद में उसने पिस्टल निकाल ली और लूटपाट करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि बदमाश अकेला था या उसके साथ कोई और भी था। इंस्पेक्टर का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें