फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबानी सजा: साइकिल चोरी के शक में युवक खंभे से बांधकर मारे कोड़े, वीडियो देख हरकत में आई पुलिस

Thu, 23 Sep 2021 07:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर के खैराबाद इलाके में साइकिल चोरी के आरोप पर युवक को बुरी तरह बेल्ट से पीटा। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैराबाद (सीतापुर) थाना क्षेत्र में साइकिल चोरी के आरोप में एक युवको खंभे से बांधकर रस्सी और कोड़ों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खैराबाद इलाके के मोहल्ला कुल्हन सरांय का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति खंबे में बंधे युवक को पहले रस्सी से पीटता है। इसके बाद उस पर कोड़ों की बरसात करता है।

विज्ञापन


साइकिल चोरी के आरोप में उसकी पिटाई की गई है। घटना के दौरान काफी लोग मौके पर मौजूद थे। वह सभी वायरल वीडियो में नजर आ रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक छोड़ देने की गुहार भी लगा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पिटने और पीटने वाले दोनों लोगों की पहचान वीडियो के जरिए कर ली गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ खैराबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मैंने बुधवार को थाने का चार्ज संभाला है। वीडियो की जानकारी सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें