फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 24 लाख खर्च पत्नी को भेजा विदेश, वहां पहुंचते ही बदल गए तेवर, कॉलेज और मोबाइल नंबर तक बदला

Thu, 23 Sep 2021 05:58 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव

सार

पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। सिंधवा बेट पुलिस ने पत्नी और ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई राजविंदरपाल सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गांव खुदाई चक के रहने वाले अवतार सिंह ने शिकायत दी है। उसकी शादी 16 नवंबर 2016 को जोबनप्रीत कौर से हुई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जगरांव के नजदीक गांव  में एक युवती ने पहले शादी की और फिर पति के 24 लाख रुपये लगवा विदेश पहुंच गई। वहां  पहुंचते ही उसने अपने तेवर बदल लिए। जिस पति को विदेश बुला लेने की बात कही थी, उससे अब बात तक करनी बंद कर दी है। पीड़ित के बयान पर सिंधवा बेट पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव खुदाई चक के रहने वाले अवतार सिंह ने शिकायत दी है।
विज्ञापन


पत्नी ने किया था पीटीए का कोर्स
जिसमें बताया है कि उसकी शादी 16 नवंबर 2016 को जोबनप्रीत कौर पुत्री बलजिंदर सिंह निवासी धूरकोट के साथ हुई थी। शादी में उसने कोई दहेज नहीं लिया। शादी से पहले उसकी पत्नी ने पीटीए का कोर्स किया था। शादी के एक साल बाद 28 नवंबर 2017 को उसके परिवार ने जोबनप्रीत कौर को विदेश भेज दिया। उसने पत्नी को विदेश भेजने के लिए एजेंट के खाते में 4.05 लाख डलवाए थे। इसके अलावा 12 लाख रुपये पत्नी जोबनप्रीत के सामने दिए गए थे। इसके अलावा जोबनप्रीत के ऑफर लेटर की फीस, एंबेसी की फीस, मेडिकल, शॉपिंग पर 1.10 लाख रुपये खर्च किए गए।

ब्याज  पर पैसा लेकर किया खर्च, अब सीधे मुंह बात भी नहीं करती
यहीं नहीं, उसने एक लाख रुपये की विदेशी करंसी भी उसे दी। विदेश जाने के कुछ समय तक तो उसकी पत्नी बातचीत करती रही । तीन जनवरी 2019 को उसके कॉलेज की अगली फीस की रकम 4.02 लाख रुपये भी उसने भर दी । जितना पैसा विदेश जाने पर खर्च हुआ, उसने ब्याज पर लिया। इसके बाद पत्नी ने उससे बात करनी बंद कर दी। पीड़ित ने जब अपने ससुर बलजिंदर सिंह से बातचीत करनी चाही तो उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित अमनदीप सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने पत्नी जोबनप्रीत कौर और ससुर बलजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें