फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक की बैट से पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या

Mon, 01 Feb 2021 02:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेठी के गौरीगंज के कटरा लालगंज निवासी अशोक जायसवाल के पुत्र कपिल पर रविवार दोपहर बाद बाइक सवार पांच-छह युवकों ने क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कपिल को परिजन जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरीगंज प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान पिछले दिनों कपिल का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उन्हीं युवकों ने हमला किया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सोमवार को सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

पुलिस शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी से आरोपियों को पहचानने का प्रयास कर रही है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें