फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार के अंदर नशे में धुत युवक-युवतियों में मारपीट, बिल्डिंग के सभी बार बंद किए गए, पुलिस चौकी खुली

Mon, 01 Feb 2021 02:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मारपीट... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विभूति खंड थाना क्षेत्र में समिट बिल्डिंग स्थित माय बार मैं रविवार देर रात नशे में धुत युवक युवतियों ने जमकर मारपीट की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह तक बिल्डिंग के सभी बार बंद कर दिए गए। एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह और उनकी पूरी टीम ने सोमवार सुबह ही बिल्डिंग में छापेमारी की। बिल्डिंग में पुलिस चौकी खोल दी गई है। सिनोपोलिस थाने की पुलिस चौकी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दी गई।

विज्ञापन


समिट बिल्डिंग में रविवार देर रात को दो गुटों में मारपीट हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती मारपीट करने वाले फरार हो चुके थे।  प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक रात 11:00 बजे के करीब समिट बिल्डिंग स्थित माय बार के गेट पर विवाद हुआ जिसमें एक युवक को दो युवतियों ने मारना शुरू किया। 

इसी बीच युवक ने युवती को धक्का दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।  जब तक पुलिस पूछती मारपीट करने वाले सभी लोग भाग गए।  प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मारपीट करने वाले आधा दर्जन से अधिक युवक और युवतियों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

 
आधा घंटे पहले पुलिस ने की थी मीटिंग

समिट बिल्डिंग में आधा घंटे पहले बार के प्रबंधकों और पुलिस की बैठक हुई थी जिसमें बार के अंदर और बाहर सीसीटीवी  कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए निर्देश भी दिया गया था लेकिन पुलिस के जाने के आधे घंटे के बाद ही बार के बाहर जमकर मारपीट हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें