फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी के बाद की हत्या, निर्वस्त्र कर शव फेंका!

Mon, 19 Jan 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलियापुर (सुल्तानपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत गई एक युवती की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने बाग में उसका निर्वस्त्र शव पड़ा देखा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार दोपहर बाद घर से थोड़ी दूर स्थित बाग में गई थी। बाग में युवती से दुष्कर्म के बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


खेत गए लोगों को झाड़ी में युवती निर्वस्त्र मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते ही देखते बाग में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस भी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।

उधर एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें