फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर फेंका, अर्द्घनग्न हालत में मिला शव

Sun, 11 Dec 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस
विज्ञापन
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक युवती की लाश अर्द्घनग्न हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया। शव काफी दिनों पुराना है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


युवती की हत्या कर शव इलाके के एनटीपीसी के राख निस्तारण डेम में फेंका गया था। रविवार सुबह यहां गांव के बच्चे घूमने आए। बदबू आने पर उन्होंने झाड़ियों के बीच देखा तो उन्हें बदहाल स्थिति में एक शव मिला।

सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। युवती की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती कहीं दूसरे क्षेत्र की है और यहां लाकर उसे मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें