फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: घर वापस लौट रहे व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, रुपये छीनकर हो गए फरार

Mon, 02 May 2022 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बलरामपुर के रेहरा बाजार में बदमाशों ने एक व्यवसायी को सड़क पर रोककर गोली मार दी और उससे रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस में घायल विजय गुप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के रेहरा बाजार के केराडीह पोखरा के पास रविवार देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने किताब व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटनास्थल का एसपी राजेश सक्सेना व सीओ उदयराज सिंह व प्नभारी निरिक्षक जयदीप दुबे ने निरीक्षण किया। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है। परिजनों ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहराबाजार पुरानी बाजार निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि बीती देर रात हमारे बडे़ भाई किताब व्यवसायी विजय गुप्ता धानेपुर से किताब कापी लेकर बाइक से लौट रहे थे। बाबागंज .. रेहरा बाजार मार्ग पर केराडीह गांव के पोखरे के पास रेहरा बाजार की तरफ से मास्क लगाये पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन


बदमाश व्यापारी से मोबाइल व दो हजार 90 रुपया छीनकर धानेपुर की तरफ भाग गए। घायल विजय गुप्ता हिम्मत दिखाते हुए दो किमी बाइक चलाकर पीएचसी रेहरा बाजार पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुजीत पाण्डेय ने बताया कि विजय गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें