फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में गुंडाराज: दफ्तर में ही रेलवे अधिकारी को धुना

Sun, 21 Jul 2013 12:43 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल भुगतान को लेकर ठेकेदार ने रेलवे अभियंता को उसी के ऑफिस में घुसकर धुन दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए साथियों के साथ भाग निकला।
विज्ञापन


अभियंता ने आलमबाग थाने में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। उधर रेलवे कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।

आलमबाग स्थित कैरिज वर्कशॉप के पास इंजीनियरिंग ऑफ वर्क्स कार्यालय है। यहां तैनात मुख्य अभियंता बिंदा प्रसाद करीब 12 बजे कार्यालय में थे।

इस बीच रेलवे में सिविल इंजीनियरिंग का ठेका लेने वाला ठेकेदार पुत्तू शुक्ला अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। असलहों से लैस पुत्तू ने एक बिल के भुगतान के लिए काम पूरा होने का अनुमोदन मांगा।
विज्ञापन


बिंदा ने साइट निरीक्षण के बिना अनुमोदन करने से इन्कार कर दिया। इस पर भड़के पुत्तू ने अपने साथी कुक्कू व एक अन्य के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया।

दस्तावेज फेंकने के साथ ही अभियंता को पीटते हुए कार्यालय के बाहर तक ले आए। कर्मचारियों को जुटता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

बिंदा ने पुत्तू शुक्ल, कुक्कू और एक अज्ञात के खिलाफ आलमबाग थाने पर मामला दर्ज कराया है। उधर, नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडे ने 24 घंटे में आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई न किए जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बेलगाम हुआ पुत्तु शुक्ल
रेलवे की ठेकेदारी करने वाला पुत्तू शुक्ल पहले भी दफ्तर के भीतर घुसकर रेलवे कर्मचारियों की पिटाई कर चुका है। दो साल पहले डीआरएम ऑफिस में बाबू मनोज शुक्ल की पिटाई और एक साल पहले वर्क्स इंजीनियर एके सिंह से भी मारपीट कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें