फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक ! बेटियों से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2013 01:14 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर क्षेत्र में एक वाहन चालक ने गुरुवार रात अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर बेटी के साथ पत्नी की भी पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


तकरोही क्षेत्र में रहने वाले वाहन चालक ने गुरुवार रात सातवीं में पढ़ रही सौतेली बेटी को सोते समय दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

पत्नी से हुई झड़प
आहट पर पत्नी ने लाइट जलाई। बेटी अस्त-व्यस्त हालत में थी और पति ने उसका मुंह दबा रखा था। महिला ने हाथापाई करके बेटी को पति के चंगुल से छुड़ाया और झगड़ने लगी।

पति ने सौतेली बेटी व महिला की धुनाई कर डाली। महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करके चालक को गिरफ्तार कर लिया।

डेढ़ साल पहले भी की थी ऐसी हरकत
महिला ने पुलिस को बताया कि, आठ साल पहले उसने शराबी पति से नाता तोड़ा और मायके में रहने लगी। इसके बाद वाहन चालक से शादी की और दो बच्चियों के साथ रहने लगी।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले उसने अपनी बड़ी सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया था। बाप-बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख महिला ने पूछताछ की। पता चला कि वह काफी समय से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन


वहां तत्कालीन एसओ ने बदनामी की बात समझा मामला रफादफा करा दिया। महिला ने बड़ी बेटी का एक मदरसे में दाखिला कराया।

तब से वह मदरसे में रह रही है। दोबारा दूसरी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करते देख महिला कार्रवाई की मांग पर अड़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें