फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीटा, विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गापुर बाजार में छात्र की पिटाई, विरोध में हाईवे प्रदर्शन
विज्ञापन

अमेठी। राजकीय पॉलीटेक्निक के इंजीनियरिंग के एक छात्र की सरेशाम दुर्गापुर बाजार में पिटाई कर दी गई। इस घटना से नाराज अन्य तमाम छात्रों ने दुर्गापुर चौराहे पर पहुंच कर इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त कराया। पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीपरपुर क्षेत्र के ग्राम केनौरा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में जौनपुर के खुटहन निवासी अमर यादव इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। अंतिम वर्ष ईयर का छात्र अमर यादव सोमवार शाम छह बजे दुर्गापुर बाजार में खरीदारी करने गया था। बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने कहासुनी के दौरान छात्र की सरेशाम पिटाई कर दी। अमर यादव से मिली घटना की सूचना पर तमाम छात्र दुर्गापुर बाजार पहुंच गए।
विज्ञापन


साथी की पिटाई से नाराज छात्रों के दुर्गापुर चौराहे पर इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पीपरपुर दीपेंद्र सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रों ने हाईवे से जाम हटाया। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी तरफ छात्रों के उग्र रूप को देखकर दुर्गापुर बाजार में दहशत का माहौल रहा। एसओ ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें