फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के कैशियर से दो लाख की लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ऐनवा चौकी के पास चकुवापुर गांव में सोमवार रात शराब व्यवसायी अनिल कुमार लुटेरों से भिड़ गया। धक्का-मुक्की में शराब व्यवसायी सड़क पर गिर पड़ा। लुटेरों ने पिस्टल से शराब व्यवसायी पर फायरिंग की और बैग में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। फायरिंग में व्यवसायी बाल-बाल बच गया। हाथापाई में शराब व्यवसायी के हाथ में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ऐनवा चौकी के पास चकुवापुर गांव में अप्सरा रजबहा पुलिस के पास ओम प्रकाश और अनिल कुमार साझेदारी में देशी शराब की दुकान चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब नौ बजे शराब व्यवसायी अनिल कुमार दुकान की बिक्री का पैसा लेकर घर जाने के लिए निकले।

वह दुकान से निकल कर जैसे ही कार में बैठने के लिए बढे़। तभी हेलमेट पहने बाइक सवार दो लुटेरे आए और अनिल से बैग छीनने का प्रयास किया। इस पर अनिल लुटेरों से भिड़ गया। दोनों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान दूसरे लुटेरे ने पिस्टल निकाल ली और अनिल पर तान दी। अनिल ने लुटेरे को धक्का दे दिया, जिस पर वह खुद जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


लुटेरों ने अनिल पर फायर झाेंक दिया। फायरिंग से अनिल सहम गया और लुटेरे बैग में रखे दो लाख रुपये लूट ले गए। लुटेरे हवा में असलहा लहराते मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ विवेक वर्मा का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें