फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल्स कारोबारी के घर से दिनदहाड़े 25 लाख की चोरी

Mon, 20 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
सरोजनीनगर क्षेत्र में बेखौफ बदमाश रविवार दिनदहाड़े टाइल्स कारोबारी के घर में घुसकर जेवर व कैश समेत 25 लाख का माल उड़ा ले गए। रात में घर पहुंचे परिवार ने ताला खोलकर अंदर देखा तो होश उड़ गए। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हिंदनगर निवासी टाइल्स कारोबारी महेंद्र सिंह अरोड़ा परिवार संग शनिवार शाम मकान में ताला लगाकर अपनी बहन के पास कानपुर गए थे।

मकान सूना देख रविवार दोपहर अंदर घुसे बदमाशों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा कैश व जेवर समेत करीब 25 लाख का माल चोरी कर लिया।

रविवार रात महेंद्र परिवार संग घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था। यह देख व्यवसायी के होश उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड व प्रिंगर प्रिंट दस्ते को बुलाकर छानबीन कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। डॉग स्क्वॉयड दस्ता घर से निकलकर कुछ दूरी पर जाकर ठहर गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें