फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी देने के नाम पर ठगे 10 लाख

Thu, 09 Oct 2014 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज निवासी जीजा-साले ने मिलकर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 10 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


ठगे गए युवकों में एक लखनऊ जिले के चिनहट व दूसरा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। यही नहीं ठग ने युवक को जाली नियुक्ति पत्र भी दे दिया।

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र के जुग्गौर निवासी अजय कुमार यादव व रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बृजेश कुमार यादव से रेलवे विभाग में टीटी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज निवासी फूलचंद यादव व उसके साले मुकेश निवासी हंथौदा ने 9 अप्रैल 2014 को अजय कुमार से चार लाख 10 हजार व बृजेश कुमार यादव से छह लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें