फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 तोतों की तस्करी में दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। 150 तोतों को जंगल से पकड़ कर बेचने के लिए बस से बलरामपुर ले जा रहे दो तस्करों को इकौना पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। दोनों के विरुद्ध वन्य जीव तस्करी का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर सगे भाई हैं।
विज्ञापन

जंगल में कुछ तस्करों की ओर से जाल लगा कर जंगली तोते पकड़ने और उन्हें मंडल के आसपास के जिलों में बेचने की चर्चा क्षेत्र में काफी समय से चल रही थी। इसकी लगातार शिकायतें मिलने पर इकौना कस्बा चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने जांच पड़ताल शुरू की। शनिवार को सूचना मिली कि बहराइच से बलरामपुर जा रही परिवहन निगम के बहराइच डिपो की बस में दो तस्कर मौजूद हैं। इनके पास भारी संख्या में जंगली तोते मौजूद हैं। इनको तस्कर कार्तिक पूर्णिमा मेले में बेचने के लिए बलरामपुर ले जा रहे हैं। सूचना के बाद चौकी प्रभारी ने सिपाहियों के साथ बस में तलाशी ली। इस दौरान पिंजड़े में कैद 150 तोते के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बहराइच के बड़ी हाट सत्ती कुंआ निवासी वहीद व असलम केे रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने स्वीकार किया कि वे सभी 150 तोतों को बलरामपुर बेचने ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध इकौना थाने में वन जीव तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। सभी तोतों को वन विभाग के कर्मचारी को सौंप दिया गया है।
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत किसी भी वन्य जीव की तस्करी अवैध है। इस पर तीन वर्ष कारावास व अर्थ दंड का प्राविधान है। इकौना में तोता पकड़नेे के अभियान में पुलिस के साथ फारेस्टर को भी लगाया गया था। पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कराकर जेल भेजवाया गया है। -अशोक कुमार शुक्ला डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें