फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार के घर से 40 लाख की चोरी
विज्ञापन


कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोर एक कोटेदार के घर में प्रवेश कर गए और वहां से तकरीबन चालीस लाख रुपये का माल समेट ले गए है।

वहीं एक अन्य घर से चोर 70 हजार का माल बटोर ले गए हैं। दोनों पीड़ितों ने वारदातों के संबंध में कमलापुर थाने में तहरीर दी है।

कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीता रसोई निवासी दयाशंकर शुक्ला सोमवार की रात कमरे में सो रहा था। रात में घर में घुसे चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़ दिए।

बक्सों का ताला तोड़कर 1 लाख 20 हजार रुपये, चांदी के पांच किलो व सोने के एक किलो वजनी जेवर समेट लिए। इसी रात चोरों ने करीब के शिवकुमार के घर का भी ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने यहां से 14 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह जब दोनों परिवारों की नींद खुली, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।

दया शंकर शुक्ला ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से करीब 40 लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। जबकि शिव कुमार ने बताया कि चोर उसके घर से 70 हजार रुपये का माल समेट ले गए हैं। दोनों पीड़ितों ने इस संबंध में कमलापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें