फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने पांच के खाते से उड़ाए 3.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लोनिंग तो कहीं बैंककर्मी बन पांच के खातों से 3.20 लाख रुपये
विज्ञापन

साइबर ठगी : 3.20 लाख रुपये किए पार, पीड़ितों ने दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। साइबर ठगों द्वारा लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी का सिलसिला जारी है। जालसाजों ने सैन्यकर्मी समेत पांच के खातों से 3.20 लाख रुपये पार कर दिए। जालसाजों ने कहीं कार्ड की क्लोनिंग की तो कहीं बैंककर्मी बनकर गोपनीय जानकारियां हासिल कर खाता ख्ंागाला। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
कैंट प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान के मुताबिक, मुजफ्फनगर निवासी सैन्यकर्मी मनोज कुमार का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। मनोज ने बताया कि 31 मई को उसने सदर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से दो हजार रुपये निकालने की कोशिश की। खाते से रुपये तो कटे, लेकिन रुपये निकले नहीं। लिहाजा उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को उनके पास एक कॉल आयी। कॉलर ने खुद को बैंककर्मी बनकर शिकायत दूर करने का झांसा दिया। खाते की जानकारी हासिल कर दो बार में एक लाख रुपये उड़ा लिए। शाम को मनोज ने मिनी स्टेटमेंट निकाला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मनोज ने बिना देर किए पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंदिरानगर के सेक्टर-14 निवासी पंकजधारी राम शर्मा का बचत खाता एक्सिस बैंक में है। बीते बृहस्पतिवार को साइबर जालसाज ने कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से 25 हजार रुपये उड़ा दिए। मेसेज देख पीड़ित को ठगी का पता चला। उन्होंने बैंक में शिकायत के बाद गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह सआदतगंज के नौबस्ता निवासी पूर्णिमा सक्सेना का बचत खाता एसबीआई नक्खास शाखा में है। बीते बुधवार को जालसाज ने कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने कार्ड ब्लॉक कराने के साथ ही साइबर सेल में शिकायत करते हुए सआदतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा विजयखंड-1 निवासी रामाशंकर शुक्ला का बचत खाता एसबीआई में है। 31 मई को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने बातों में उलझाकर खाता संबंधी जानकारी हासिल की और दो बार में एक लाख रुपये पार कर दिए। उधर, नाका के नेहरू नगर निवासी राजा अशोक सिंह का बचत खाता इलाहाबाद बैंक हुसैनगंज शाखा में है। उनका कहना है कि 16 मई को एटीएम कार्ड गुम हो गया था। रुपयों की जरूरत होने के चलते वे हाल ही में एटीएम बूथ पर पहुंचे तो एटीएम कार्ड नहीं मिला। उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराया। पासबुक में एंट्री कराई तो पता चला कि खाते से 45 हजार रुपये निकल चुके हैं। उन्होंने नाका कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें