फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरगढ़ में अधेड़ की हत्या कर फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव कर्बला के किनारे फेंक दिया गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा हैदरगढ़ वार्ड सुभाष स्थित कर्बला के पास सोमवार की शाम एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक की पहचान रामकिशोर (55) पुत्र रामनारायण निवासी तपापुर मजरे संतोषपुर के रूप में हुई थी। पुलिस की सूचना पर पहुंची पत्नी सरिता देवी ने बताया कि इनका कस्बे के ब्रह्मना मोहल्ला में घर है।
सोमवार को सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगवाने इनको साथ लेकर आए थे। वैक्सीनेशन के बाद इनको घर भेज दिया था। बताया कि मोहल्ले के अजय कुमार का विवाह कराया था। पति-पत्नी में विवाद होने पर रंजिश मानते थे। अजय कुमार ने भाई विजय कुमार व अर्जुन व लक्षमन के खिलाफ पर मारने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक के शरीर में चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लगने की बात कह रही है। सीओ नवीन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें