फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कुंभ में क्रिकेटर गौतम गंभीर समेत कई हस्तियों का संगम, मुख्य समारोह में मौजूद रहेंगे सीएम योगी

Wed, 19 Dec 2018 01:29 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
प्रयागराज में होने वाले अर्द्धकुंभ से पहले लखनऊ मेें 22 व 23 दिसंबर को युवा हस्तियों का संगम होगा। ये हस्तियां फिल्म, कला, खेल समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी होंगी। इनमें क्रिकेटर गौतम गंभीर, अभिनेता विवेक ओबरॉय, ओलंपियन सुशील कुमार व अमीष त्रिपाठी जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को प्रेसवार्ता में लविवि कुलपति प्रो.एसपी सिंह तथा कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने दी। पहले दिन का कार्यक्रम इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में होगा, जबकि दूसरे दिन मुख्य समारोह कांशीराम स्मृति उपवन स्थल पर होगा। 

युवा कुंभ के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप, मंत्री आशुतोष टंडन और कुलपति प्रो.एसपी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने गौरवशाली अतीत की मान रक्षा और सामाजिक चेतना के लिए कुंभ से पहले पांच कुंभ का आयोजन किया है।
विज्ञापन


इनमें काशी में पर्यावरण कुंभ, वृंदावन में मातृ कुंभ, अयोध्या में सामाजिक समरसता कुंभ का आयोजन हो चुका है। इसी कड़ी में अब लविवि की ओर से लखनऊ में युवा कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक पंकज सिंह तथा एबीवीपी के अखिल भारतीय विवि प्रमुख डॉ. हरि बोरिकर भी उपस्थित रहे।
 

मुख्य समारोह में मौजूद रहेंगे सीएम योगी

सीएम योगी - फोटो : डेमो
लखनऊ में युवा कुंभ 22 और 23 दिसंबर को होगा। पहले दिन का कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही शिव के ऊपर लेखन करने वाले मशहूर लेखक अमीष त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। 22 दिसंबर की शाम को अभिनेता मोहन जोशी नाटक चाणक्य का मंचन करेंगे। इसके बाद अगले दिन मुख्य समारोह का आयोजन होगा।

मुख्य समारोह में मौजूद रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उद्घाटन सत्र

23 दिसंबर को कांशीराम स्मृति उपवन स्थल पर होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल उपस्थित रहेंगे।
दूसरा सत्र-
एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर, भारत सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विशिष्ट अतिथि के रूप में वैज्ञानिक सतीश रेड्डी तथा मुख्य वक्ता के रूप में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

यहां पढ़ें, कुंभ में ये भी रहेंगे उपस्थित

पीयूष चावला
तीसरा सत्र-
पतंजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण, भारत सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी, सहसरकार्यवाह मुकुंद और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम इस सत्र में उपस्थित रहेंगे।
समापन सत्र 
योगगुरु बाबा रामदेव, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और उपमुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य तथा डॉ. दिनेश शर्मा इस सत्र में उपस्थित रहेंगे।

कुंभ में ये भी रहेंगे उपस्थित
पीयूष चावला-क्रिकेटर, मनोज तिवारी-भोजपुरी गायक तथा सांसद, मोनिका अरोरा-अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, रवि किशन- अभिनेता, राजू श्रीवास्तव-हास्य कलाकार, रंजन सोढ़ी-अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज,विजेंद्र सिंह-विश्व चैंपियन मुक्केबाज, सुशील कुमार-ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, शिफूजी महाराज-मार्शल आर्ट प्रशिक्षक, हिमा दास-राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें