फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी समेत 12 ट्रेनें 21 दिसंबर तक निरस्त, बदले हुए टाइम पर चलेंगी ये ट्रेनें

Wed, 19 Dec 2018 11:57 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मानकनगर रेलवे स्टेशन पर पटरी मरम्मत के चलते करीब 12 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। काम बुधवार से शुरू होगा और 21 दिसंबर यानी शुक्रवार तक चलेगा। इसी के बाद इस रूट से ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी। कईयों को रास्ते में रोककर व बदले हुए रूट से गुजारा जाएगा। रद्द होने वाली ट्रेनों में प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित लखनऊ से कानपुर व बाराबंकी मेमू भी शामिल हैं।
 

नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

- फोटो : डेमो
प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस(14123) 20 व 21 दिसंबर, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस (14124) 19 व 20 दिसंबर, कानपुर-लखनऊ मेमू (64202), लखनऊ-कानपुर मेमू (64203), कानपुर लखनऊ मेमू(64206), लखनऊ-बाराबंकी मेमू (64232), बाराबंकी-ऐशबाग मेमू (64271), ऐशबाग कल्याणपुर मेमू(64253), कानपुर-लखनऊ मेमू (64208), लखनऊ-कानपुर मेमू(64209), कानपुर लखनऊ मेमू(64252) व लखनऊ-कानपुर मेमू (64257) 20 दिसंबर को कैंसिल रहेगी।
 

इन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक कर चलाया जाएगा

- फोटो : डेमो
बीच रास्ते में रोक कर चलाया जाएगा
छपरा फर्रूखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस (18191) 19 दिसंबर को ऐशबाग में शॉर्ट टर्मिनेट होंगी। ट्रेन फर्रूखाबाद  नहीं जाएगी। फर्रूखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस (18192) 20 दिसंबर को ऐशबाग से ही चलेगी। इसी क्रम में गोरखपुर-त्रिवेंद्रम राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511) एवं गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस(15045) 20 दिसंबर को बाराबंकी से बादशाहनगर की जगह मल्हौर होते लखनऊ-मानकनगर के रास्ते गुजरेगी।

यहां पढ़ें, इन्हें रोककर चलाया जाएगा

- फोटो : डेमो
इन्हें रोककर चलाया जाएगा
एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (12542) 19 दिसंबर को दस मिनट, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस(15066) रास्ते में 30 मिनट, कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) 80 मिनट, कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस (15668) सौ मिनट और पनकी लखनऊ मेमू (64260) 20 दिसंबर को रास्ते में 40 मिनट रोककर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

यहां पढ़ें, बदले हुए टाइम पर रवाना होंगी ये ट्रेनें

- फोटो : डेमो
बदले हुए टाइम पर रवाना होंगी ये ट्रेनें
20 दिसंबर को लखनऊ जं. जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस (15205) जंक्शन से शाम 5.30 की जगह 7.30 बजे, कल्याणपुर लखनऊ मेमू(64214) शाम पौने छह बजे की जगह रात पौने आठ बजे कानपुर से चलेगी। लखनऊ कल्याणपुर मेमू(64255) शाम 6.40 की जगह रात आठ बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें