फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल में रात नौ बजे तक होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए अब मॉल में भी टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप दोपहर दो से रात नौ बजे तक चलेंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन का संचालन भी अब दो पालियों में किया जाएगा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने मंगलवार को टीकाकरण और संचारी रोग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कोविड टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर माल, मलिहाबाद और काकोरी सीएचसी के चिकित्साधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है और ऐशबाग सीएचसी की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता चौरसिया के निलंबन के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर मोबाइल वैन का लक्ष्य प्रतिदिन एक हजार टीका होगा। इसके साथ ही चंद्रिका देवी मंदिर व अन्य प्रमुख मंदिरों में भी मंदिर प्रमुखों से बात कर व्यापक प्रचार प्रसार के साथ कोविड टीकाकरण केंद्र खोलने, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन चार से पांच हजार लोगों का टीकाकरण करने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया।
18 से शुरू होगा दस्तक अभियान
डीएम ने बताया कि 18 अक्तूबर से शुरू होने वाला संचारी रोग नियंत्रण अभियान 17 नवंबर तक चलेगा। जबकि 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का एक भाग है। इसमें प्रशिक्षित वर्कर घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी देने के साथ ही प्रचार-प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां संचालित करेंगे। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें