फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में इस स्थिति में मिले मृत दंपती, कुछ माह पहले ही हुआ था विवाह

Sat, 14 Jul 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
खुशबू व राजकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लखनऊ में पीजीआई के मोहिद्दीनपुर गांव में शुक्रवार शाम कमरे के अंदर दंपती राजकुमार व खुशबू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों का शव बेड पर पड़ा था। महिला की नाक से झाग निकल रहा था। आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। वहीं, राजकुमार के गले में कसने का निशान है, लेकिन कमरे में फंदे का कोई सुबूत नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस खुदकुशी और हत्या के बीच उलझ गई है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोहिद्दीनपुर गांव में रामकिशुन पत्नी प्रेमा, बेटे राजकुमार (21) व बहू खुशबू (19) के साथ रहते हैं।

रामकिशुन ने पुलिस को बताया कि सुबह बेटा व बहू खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। देर शाम तक जब वह बाहर नहीं निकले तो प्रेमा बुलाने गई। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों को बुलाया गया तो किसी तरह दरवाजा खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने का गर्भ हुआ था खराब

खुशबू (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
इकलौते बेटे व बहू का शव देखकर रामकिशुन व प्रेमा की हालत खराब हो गई। पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।पुलिस के मुताबिक, राजकुमार व खुशबू की शादी फरवरी में हुई थी। खुशबू को तीन महीने का गर्भ था। जो कुछ दिन पहले गिर गया।

वह काफी बीमार हो गई। राजकुमार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को अस्पताल से घर लेकर गए थे। गर्भपात होने से दोनों काफी दुखी थे। घर पर किसी से बात नहीं कर रहे थे। आशंका है कि दोनों ने इसी डिप्रेशन में खुदकुशी की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें