सीतापुर जिले के 10 ब्लॉकों में 12 प्रधान संग पंचायत के रिक्त 16 पदों के लिए 6 अगस्त को मतदान हुआ था। मतों की गणना संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर की जा रही है। इसके लिए मतगणना दल लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग से पारदर्शी मतगणना कराने के लिए 12 सेक्टर और 10 जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित होने लगे हैं।
- ग्राम पंचायत पड़रखा से प्रधान पद की प्रत्याशी पूजा शुक्ला विजयी
- ग्राम पंचायत चंदनपारा से प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी अफसर अली
- ग्राम पंचायत बेलगवां हाजीपुर से प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी जफर खां
- विकास खण्ड गोदलामऊ की ग्राम पंचायत संदना प्रधान पद के उपचुनाव के उम्मीदवार मनोज सिंह 206 वोट से विजय हुए। प्रतिद्वंद्वी अखिलेश मिश्रा को 639 मत प्राप्त हुए।