फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्विद्यालय: MBA और MTTM की काउंसलिंग 8 से

Mon, 03 Jul 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर ऑफ ट्रैवेल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काउंसलिंग आठ जुलाई से शुरू होगी। एमबीए के छह पाठ्यक्रमों के साथ ही और मास्टर ऑफ ट्रैवेल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के लिए दाखिले 11 जुलाई के बीच होंगे।
विज्ञापन


विवि ने इसके लिए तारीख के हिसाब से रैंक भी जारी कर दी हैं। काउंसलिंग कैशलेस होने की वजह से अभ्यर्थियों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेकर आने को कहा गया है। काउंसलिंग ओल्ड कॉमर्स ब्लॉक में होगी। सभी पाठ्यक्रमों की रैंकिंग विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि एमबीए रेग्युलर, एमबीए सेल्फ फाइनेंस, एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल, एमबीए ह्यूमन रिसोर्सा एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन्स, एमबीए मार्केटिंग, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस और एमटीटीएम का काउंसलिंग कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


एमबीए रेग्युलर की फीस 46 हजार और एमटीटीएम की फीस 30 हजार रुपये सेमेस्टर है। बाकी सभी पाठ्यक्रमों की फीस 75 हजार सालाना निर्धारित की गई है।

फीस के अलावा पांच हजार रुपये कॉशन मनी के रूप में

- फोटो : demo pic
अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था करके आने को कहा गया है। इस फीस के अलावा अभ्यर्थियों को पांच हजार रुपये कॉशन मनी के लिए रूप मे जमा करनी होगी।

जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय के अलावा अन्य विवि से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों का एक हजार रुपये इनरोलमेंट फीस के रूप में जमा करनी होगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में जाने से पहले सभी दिशा-निर्देश अच्छी तरह से पढ़ने की सलाह दी गई है।

काउंसलिंग के चरण-
रिपोर्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, जीरो फीस वेरिफिकेशन, विषय आवंटन, फीस सबमिशन, बायोमीट्रिक, आवंटन पत्र जारी

साथ ले जाएं ये दस्तावेज
फोटो आईडी और पते का प्रमाणपत्र, हाईस्कूल का अंकपत्र और प्रमाणपत्र, 12वीं का अंकपत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जाति प्रमाणपत्र- ओबीसी के लिए एक जुलाई 2014 से बाद का जारी हुआ, आय प्रमाणपत्र-एक फरवरी 2017 से बाद का जारी हुआ, सब कैटेगरी प्रमाणपत्र, वेटेज सर्टिफिकेट।
विज्ञापन

यहां देखें- कोर्स, सीट और फीस

demo pic
कोर्स--टाइप--सीट--फीस
एमबीए रेग्युलर    --रेग्युलर--60--46,000
एमबीए सेल्फ फाइनेंस--सेल्फ फाइनेंस--60--75,000
एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल--सेल्फ फाइनेंस--120--75,000
एमबीए ह्यूमन रिसोर्स एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस--सेल्फ फाइनेंस--120--75,000

एमबीए मार्केटिंग--सेल्फ फाइनेंस--120--75,000
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस--सेल्फ फाइनेंस--60--75,000
मास्टर ऑफ ट्रैवेल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट--सेल्फ फाइनेंस--60--30,000

काउंसलिंग कार्यक्रम-
आठ जुलाई--सब कैटैगरी डीपी ओपन रैंक-41 से 252
ओपन सलेक्टेड ओपन रैंक- 1-300
सब कैटेगरी डीपी वेटिंग- 384-931
ओपन वेटिंग- 301-500

नौ जुलाई--
ओपन वेटिंग- 501-1000

10 जुलाई-
एससी सलेक्टेड- 1-84
एससी वेटिंग- 85 से अंतिम तक
एसटी सलेक्टेड-1-6
ओबीसी सलेक्टेड- 1-112
ओबीसी वेटिंग- 113 से अंतिम तक

11 जुलाई--सभी बचे हुए अभ्यर्थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें