फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पीजी कॉलेज में काउंसलिंग पांच जुलाई से

Mon, 03 Jul 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
महिला पीजी कॉलेज ने स्नातक दाखिले के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम की मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड के साथ ही वेबसाइट www.mahilavidyalaya.com पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही कॉलेज में काउंसलिंग की तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन


कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अमिता सक्सेना ने बताया कि  बीकॉम प्रथम वर्ष-रेग्युलर के सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की कंफर्म्ड लिस्ट की काउंसलिंग पांच जुलाई और वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग छह जुलाई को होगी। दूसरी वेटिंग लिस्ट की काउंसलिंग सात तथा छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आठ जुलाई को होगी।
विज्ञापन

बीए-बीएससी की काउंसलिंग 6 से

demo pic
बीए (रेग्युलर) जनरल कैटेगरी के 89 प्रतिशत से लेकर 65 प्रतिशत तक, ओबीसी में 51.60 से 40.20 तक एससी में 51.60 से 37.20 और एसटी में एवं  50.20 तक के कंफर्म्ड लिस्ट की काउंसलिंग छह जुलाई से होगी।

बीए प्रथम वर्ष (रेग्युलर) जनरल कैटेगरी के 64.80 प्रतिशत से लेकर 57.20 प्रतिशत तक कंफर्म्ड लिस्ट की काउसलिंग सात जुलाई को। बीए प्रथम वर्ष (रेग्युलर) जनरल कैटेगरी के 57.12 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक कंफर्म्ड लिस्ट की काउंसलिंग आठ जुलाई को होगी।

इसी तरह बीएससी प्रथम वर्ष-रेग्युलर के सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की कंफर्म्ड लिस्ट की काउंसलिंग छह जुलाई को वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सात जुलाई को होगी। छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आठ जुलाई को होगी। काउंसलिंग सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होना होगा। फीस का भुगतान बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें